Best HP Laptops In India: अगर आप ऑनलाइन स्टडी, पर्सनल यूज, ऑफिस का काम, गेमिंग या एडिटिंग के लिए एक अच्छा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो HP के ये Top 5 मॉडल आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकते हैं। इन लैपटॉप्स का डिज़ाइन हल्का और पतला है, जिससे इन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
Top 5 HP Laptops Model for Students
1. HP 15s Laptop

HP के इस मॉडल में आपको AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर मिलता है, जो 4 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ आता है। इस लैपटॉप की प्रोसेसिंग काफी स्मूद है और AMD Radeon ग्राफ़िक्स के साथ शानदार विजुअल्स का अनुभव मिलता है। इसमें 8GB DDR4 RAM और 512GB SSD स्टोरेज है, जो इसे मल्टीटास्किंग और फास्ट डेटा प्रोसेसिंग के लिए बेस्ट बनाता है।
- प्राइस: ₹31,999
2. HP Victus Gaming Laptop

अगर आप एक गेमिंग लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो HP Victus आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है, जो लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव देता है। इसकी 15.6 इंच FHD डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग के दौरान बेहतरीन विजुअल्स प्रदान करती है।
- प्राइस: ₹90,790
3. HP Victus Gaming Laptop (Ryzen 5)
HP Victus का यह मॉडल 6-कोर AMD Ryzen 5 5600H प्रोसेसर के साथ आता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें 512GB SSD स्टोरेज और 16GB RAM दी गई है। इसकी 15.6 इंच की FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले आपको बेहतरीन विजुअल्स और गेमिंग का अनुभव देती है।
- प्राइस: ₹60,990
इसे भी पढ़े :- स्टूडेंट्स से गेमर्स तक 2025 में आपके लिए Best Laptop Buying Guide
4. HP 15s Laptop (Intel Core i3)

इस लैपटॉप में Intel Core i3 12th Gen प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। इसकी 15.6 इंच की FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ पतला और हल्का डिज़ाइन इसे खास बनाता है। यह लैपटॉप 45 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है, जो इसे जल्दी चार्जिंग के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है।
- प्राइस: ₹37,000
5. HP 15 (13th Gen Intel Core i5 Laptop)
इस लैपटॉप में 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर और 512GB PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। इसमें इंटेल UHD ग्राफ़िक्स कार्ड है, जो सामान्य उपयोग और लाइट गेमिंग के लिए बढ़िया है। इसके अलावा इसमें कई कनेक्टिविटी ऑप्शन्स जैसे USB टाइप-C, USB टाइप-A, और HDMI पोर्ट दिए गए हैं।
- प्राइस: ₹49,990
निष्कर्ष:
ये HP के कुछ बेहतरीन लैपटॉप मॉडल्स हैं, जो स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट हैं। चाहे आपको Online Study, Personal Work या फिर Gaming के लिए लैपटॉप चाहिए, ये सभी लैपटॉप्स आपके लिए एकदम सही साबित हो सकते हैं।
Read More
3 thoughts on “Best HP Laptops for Students: गेमिंग से लेकर स्टडी तक, ये टॉप मॉडल्स देंगे शानदार परफॉरमेंस!”